Loading...
अभी-अभी:

नीमचः प्रदेश के बहुचर्चित कनावटी जेल ब्रेक कांड में नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता जेल

image

Nov 18, 2019

विकास राव शिंडे - प्रदेश की बहुचर्चित सनसनीखेज वारदात में नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कनावटी जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। नीमच पुलिस को यह सफलता राजस्थान के छोटीसादड़ी पुलिस के सहयोग से मिली है। छोटीसादड़ी पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान हिस्ट्रीशीटर आरोपी पर शिकंजा कसा है। आरोपी कंवरलाल पिता केसुराम बावरी पर लूट और डकैती के 22 से ज्यादा आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।

भगोड़े 4 आरोपियो में से 1 की गिरफ्तारी, 3 अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

4 फरार आरोपियों में से नीमच पुलिस ने अब तक सिर्फ एक आरोपी को कुछ माह पहले ग्रामीणों के सहयोग से जीरन थाना क्षेत्र में धरदबोचा है। जब कि दूसरे अपराधी की सुर्खियां इस बात पर बनी है, कि उसकी राजस्थान में एक्सीडेंट के दौरान मौत हो चुकी है। लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नीमच पुलिस ने नहीं की है। पुलिस के मुताबिक डीएनए रिपोर्ट राजस्थान से आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पायेगा। जेल ब्रेक में आरोपियों को फरार कराने में सहयोगी रहे आरोपी कंवरलाल की गिरफ्तारी के बाद नीमच केंट पुलिस से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने पुलिस को 7 दिन के रिमांड पर दिया है। पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम सफलता है, इसके जरिये फरार आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।