Loading...
अभी-अभी:

चौरई : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन, पोस्टर बैनरों की लगी भरमार

image

Nov 18, 2019

अजय सेन : चौरई में अपने चहेते नेता व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। बता दें कि, चौरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरण करके अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इससे पूर्व नगर में विधायक कार्यालय में नगर व क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा एवं उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की लंबी उम्र की कामना की है।

इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीत सिंह, पूर्व विधायक चौधरी गंभीर, सी ब्लॉक अध्यक्ष बैजू वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल सहित नगर व क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्क कार्यकर्ता उपस्थित थे। जहां एक तरफ कांग्रेसी नेता जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दिए वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री कमलनाथ की अपील उन्हीं के जिलों में धज्जियां उड़ाते नजर आए। उनके कार्यकर्ता पोस्टर बैनर की मनाही के बाद भी चौरई नगर में पोस्टर बैनर की भरमार लगी रही।