Loading...
अभी-अभी:

बुरहानपुरः जिला अस्पताल में डॉक्टर्स, पैरामेडिकल, नर्सिग और  स्टॉफ की कमी

image

Jul 23, 2019

राजेश निम्भोरकर- बुरहानपुर जिला अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहा है पर अब यह मुद्दा विधानसभा में उठने के बाद सबकी निगाह जिला अस्पताल पर बन गई है। डॉक्टर्स की कमी के साथ ही पैरामेडिकल, नर्सिग, स्टॉफ के साथ ही संसाधनों के अभाव के कारण आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बार-बार स्टाफ़ की मांग करता रहा है। साथ ही यहां की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधि हमेशा प्रयास करते रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को 30 दिनों में बेहतर करने का किया दावा

बुरहानपुर जिला अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहा है। बिगड़ी व्यवस्था को लेकर बुरहानपुर विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने मामला विधानसभा में उठाया। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने सदन में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को 30 दिनों में बेहतर करने का दावा किया है। अस्पताल का मुद्दा विधानसभा में उठने के बाद सरकार पर भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का दबाव है। वर्षो से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने के कारण यहां के नागरिक इंदौर और जलगांव के भरोसे हैं।  विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा के द्वारा विधानसभा में अस्पताल में मुद्दा उठाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने 30 दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का वादा किया है। अब देखना यह होगा कि वर्षो से बिगड़ी व्यवस्था को सरकार किस तरीके से बेहतर करती है ।