Loading...
अभी-अभी:

होशंगाबाद जिले के ज्ञान गंगा हाई स्कूल में बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

image

Jan 20, 2019

देवेन्द्र पटेल - होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में ज्ञान गंगा हाई स्कूल बानापुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत मालवीय अशोक त्रिपाठी और समाज सेवी बालकृष्ण शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया जिसमें बच्चों को कानूनी विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई मजिस्ट्रेट यशवंत मालवीय और अशोक त्रिपाठी ने बच्चों को कानून के विषय में जानकारी दी।

बच्चों को दी गई कई प्रकार की जानकारी

उन्होंने बच्चों को ट्रैफिक सहित अनेक महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताया उन्होंने कानून की जानकारी से अवगत कराया और ट्रैफिक के नियम का पालन करने का आव्हान किया। समाज सेवी पंडित बालकृष्ण शर्मा ने बच्चों को उत्तम शिक्षा के साथही कानून के वारे में जानकारी होने की सलाह दी।

बच्चों को ट्रैफिक के नियम का पालन करने को कहा

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को ट्रैफिक के नियम का पालन करना चाहिए।श्रीशर्मा ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर ग्रामीण स्तर पर भी आयोजित कर ग्रामीण बच्चों को कानून की जानकारी एवं नियमों से अवगत कराना चाहिए।