Loading...
अभी-अभी:

सोहागपुरः गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा, शोभायात्रा में अखाड़े में दिखाएं विभिन्न कलाएं

image

Nov 6, 2019

देवेन्द्र कुशवाहा - सोहागपुर के स्थानी पूज्य सिंधी गुरुद्वारा से प्रातः स्मरणीय धन धन श्री गुरु नानकदेव की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बैंक चौराहा श्री राम चौक, नया थाना, रेवा बनखेड़ी रोड से निकलते हुए गुरु नानक पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई। भक्तों का ऐसा कहना है कि गुरु नानकदेव किसी समय सोहागपुर आए थे, जिनके पद चिन्ह स्मृति के रूप में आज भी गुरुद्वारे में रखे हुए हैं।

डीजे पर गूंज रहे थे अरदास और गुरुवाणी के सबद

यह शोभायात्रा 550वां प्रकाश पर्व पूर्ण होने पर निकाली गई। जिसमें सिंधी एवं सिख समाज सहित भारी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। विशाल शोभा यात्रा का समापन शाम को हुआ। शोभायात्रा में ज्ञानी संत हाथ में तलवार लिए ढोल धमाकों के साथ गुरु नानकदेव का निशान लिए आगे-आगे चल रहे थे। साथ ही डीजे पर अरदास की जा रही थी, और गुरुवाणी भी डीजे से निकल रही थी। इसी शोभायात्रा में सिखों का प्रसिद्ध अखाड़ा चल रहा था। जिसमें तलवारबाजी, बनेठी सहित विभिन्न शास्त्रों से कर्तव्य दिखाए जा रहे थे। सजे हुए रथ पर गुरुदेव जी की अमर वाणी रखी हुई थी। भारी संख्या में महिलाएं भी भजन गाते हुए उत्साह के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुईं।