Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्ली: नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी का पुनर्गठन, भाजपा नेता हुये शामिल

image

Nov 6, 2019

सांस्कृतिक मंत्रालय ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी का पुनर्गठन कर दिया है। नेहरू म्यूजियम सोसाइटी से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश को बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस नेताओं के स्थान पर भाजपा नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को इसमें शामिल किया गया है। इस सोसाइटी के अध्यक्ष पीएम नरेंद्र मोदी हैं। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी को देश के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की याद में बनाया गया था। इस सोसायटी के उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं, जबकि गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सोसाइटी के मेंबर हैं।

भाजपा लगातार अलग-अलग मसलों को लेकर रही है हमलावर

संस्कृति मंत्रालय से जारी की गई अधिसूचना के बाद इस मसले पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जमकर सियासी जंग हो सकती है। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी खुद नेहरू मेमोरियल और म्यूजियम लाइब्रेरी सोसाइटी के चीफ हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं जबकि प्रकाश जावड़ेकर व निर्मला सीतारमण इसमें मेंबर के रूप में शामिल हैं। हालिया वर्षों में भाजपा लगातार अलग-अलग मसलों को लेकर नेहरू और उनकी विरासत पर न केवल सवाल उठाती रही है, बल्कि हमलावर भी रही है।