Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश का एकमात्र ऐसा माँ का दरबार जहां ब्रह्म मुहूर्त में होती है मां की आराधना

image

Oct 10, 2018

अमित निगम : शक्ति स्वरूपा मां नवदुर्गा की आराधना के प्रमुख शारदीय नवरात्र पर्व की धूमधाम बुधवार को घटस्थापना के साथ प्रारंभ हुई। शक्ति की भक्ति के लिये तड़के सुबह से भक्त आस्था ह्र्दय स्थल कालिका माता मंदिर पहुंच गए थे। पूरे मध्यप्रदेश में रतलाम का एक मात्र माता का दरबार है जहां ब्रह्म मुहूर्त में महिलाएं गरबा कर मां की उपासना की करती है।  माँ के दरबार में तीन हजार से अधिक महिलाएं करती है गरबा रास। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। मातारानी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। पर्व को लेकर मां के दरबार में आकर्षक सजावट के साथ विद्युत सज्जा की गई है।

शहर के प्राचीन आस्था स्थल माँ कालिका माता के दरबार में दर्शन के लिए सुबह से भक्त पहुंच गए थे। इधर शहर में सैकड़ों स्थानों पर गरबा पंडाल भी सजकर तैयार हो गए हैं। बुधवार सुबह से विभिन्न समिति-मंडलों द्वारा गाजे-बाजे के साथ मूर्ति स्थापना के चल समारोह निकालने शुरु हुए। कई श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत-उपवास सहित अन्य आराधना कर मां नवदुर्गा की उपासना करेंगे। कालिका माता मेले का शुभारंभ भी बुधवार शाम को होगा। शहर के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा दस दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। घटस्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।