Loading...
अभी-अभी:

भ्रष्टाचार के मामले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्यवाही, 4 करोड़ 56 लाख रुपए के गबन का मामला उजागर

image

Oct 10, 2019

अनिल बैरागी : उज्जैन ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के मामले में एक बड़ी कार्यवाही की है। यहाँ ईओडब्ल्यू एसपी राजेश रघुवंशी ने बैंक ऑफ़ इण्डिया के मैनेजर और क्रेडिट मैनेजर सहित 13 लोगों को आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। गबन का यह मामला करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपए का है। वेयर हॉउस की रिसिप्ट के द्वारा फर्जी तरीके से लोन लिया गया है। आरोपियों में बैंक अधिकारी, वेयर हॉउस मालिक सहित 11 फर्मों के मालिक शामिल हैं।

4 करोड़ की लगी चपत
उज्जैन में बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर वेयर हॉउस संचालक और संस्थाओं के मालिक ने बेंक को ही 4 करोड़ 56 लाख 93 हजार रुपए की चपत लगा दी है। मामला वर्ष 2016-2017 का है। उज्जैन कृषि उपज मंडी की 11 फर्मो ने मिलकर इंदौर रोड स्थित नील कृष्ण वेयर हॉउस में अनाज रखना बताया और वेयर हॉउस रिसिप्ट पर लोन ले लिया। यह लोन बेंक ऑफ़ इंडिया की सेठी नगर शाखा से लिया गया। जिन संस्थाओ ने बेंक से लोन लिया उनमे से कई संस्था तो केवल कागजो पर ही चल रही है। संस्थाओ के ऑफिस के पते भी फर्जी है तो कुछ संस्थाओ ने निजी मकानों पर बोर्ड लगा रखा है। 

वर्तमान मैनेजर ने की घोटाले की शिकायत
इस घोटाले का मुख्य सरगना वेयर हॉउस संचालक किशोर कुमार जायसवाल को बताया जा रहा है। वेयर हॉउस संचालक ने अपने ही नौकर और परिजनों के नाम पर ही कई फर्जी संस्था बनाई और लोन लिया गया है। लोन की इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में बैंक के अधिकारियों की मुख्य भूमिका रही है जिन्हें आरोपी बनाया गया है। इस घोटाले की शिकायत दिनांक 2 फ़रवरी 2019 को बैंक के वर्तमान मैनेजर ने की है। शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने मामले की जाँच शुरू की और भ्रष्टाचारी के दस्तावेज व सबूत जुटाकर आज प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी...
मामले में बैंक ऑफ़ इंडिया के तत्कालीन मैनेजर अनिल जैन, क्रेडिट मैनेजर विक्रांत, वेयर हॉउस मालिक किशोर कुमार जायसवाल सहित सभी दोषी फर्मो के संचालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।