Loading...
अभी-अभी:

2 अप्रैल की हिंसा में कई लोगों के नाम सामने, 12 लोग शासकीय विभागों से जुड़े

image

Apr 20, 2018

ग्वालियर में दो अप्रैल को हुए उपद्रव में शासकीय विभागों में पदस्थ कर्मचारी, अधिकारी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। फंडिंग और भड़काने तक ही नहीं भीड़ के बीच में घुसकर हमला करने वालों में भी उनकी भूमिका सामने आई है। अभी तक मुरार, थाटीपुर और गोला मंदिर से 42 गिरफ्तारी हुई हैं। उनमें से 12 शासकीय विभागों से जुड़े थे जबकि आरोपियों से पूछताछ के बाद कई नाम सामने आए हैं। जिनमें से 35 लोगों के शासकीय कार्यालयों से जुड़े होने की बात पता लगी है। इसकी एक सूची भी पुलिस अधिकारियों को भेजी गई है। लेकिन पुलिस अधिकारी अभी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 

मुरार पुलिस ने अभी तक 16 लोगों को पकड़ा है। पकडे गए कर्मचारियो में से एक हीरालाल मंडेलिया बैंक ऑफ इंडिया का चपरासी है दूसरा राजकुमार जाटव कॉलेज में माली का काम करता हैु। थाटीपुर में पकड़े गए 26 लोगों में 6 आरोपी शासकीय कर्मचारी थे। जिनमें राजेन्द्र राजे बैंक का सहायक प्रबंधक, देवेन्द्र पीएचई से रिटायर्ड कर्मचारी, करण जाटव नेहरू युवा केन्द्र से रिटायर्ड कर्मचारी, दिनेश माहौर शासकीय विभाग में चपरासी आदि के रूप में हुई थी। 

कुछ स्थानीय लोगों, पुलिस के मुखबिर और वीडियो फुटेज के अलावा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद एक सैकड़ा नए नाम सामने आए हैं। वहीं तीनों थानों में 35 नाम ऐसे हैं जो शासकीय कार्यालय से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं जिनके नामों का खुलासा पुलिस अभी नहीं कर रही है। लेकिन इन लोगों के फेसबुक और सोशल मीडिया पर उपस्थिति के साथ-साथ इनके नंबर पता कर लोकेशन व डिटेल निकलवाई जा रही है।