Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः दो पहिया वाहन चलाकर मंत्री पटवारी निगम अधिकारियों के साथ निकले काम देखने

image

Jun 3, 2019

विकास सिंह सोलंकी- प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी आज निगम अधिकारियों के साथ दो पहिया वाहन चलाकर  नदी सफाई का काम देखने के लिए निकल पड़े। 

जीतू पटवारी आज सुबह राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा से कान्ह और सरस्वती नदी की सफाई और सौन्दर्यीकरण के लिए इंदौर नगर निगम द्वारा किए जा रहे कामों का दौरा करने निकले, उनके साथ नगर निगम के अधिकारियों का पूरा समूह भी था। इस दौरान आसानी से साइट पर कामों को देखा जा सके इसलिए नगर निगम के आयुक्त आशीष सिंह खुद भी टू-व्हीलर पर सवार हो गए। दो पहिया वाहनों के जत्थे के रूप में इस दौरे को किया गया।

नदी सफाई दिसम्बर तक कर बनाए बगीचे और करे सौन्दर्यीकरण

दौरे के दौरान निगम के अधिकारियों द्वारा स्थान-स्थान पर यह बताया गया कि वहां क्या स्थिति थी और नगर निगम के द्वारा क्या काम किया गया, जिससे हालात में क्या परिवर्तन आया है। सारी चीजों को जीतू पटवारी ने बारीकी से देखा और समझा। शुरूआत सरस्वती नदी पर किए गए और किए जा रहे कामों के साथ हुई। इस दौरान इन कामों को करवाने का जिम्मा संभालने वाले अधिकारी भी वहां मौजूद थे। जब एक-एक स्थान पर हालात को देखते हुए यह टीम आगे बढ़ते जा रही थी तब पटवारी यह भी जानकारी ले रहे थे कि जो काम किया जाना है उसके लिए क्या डेड लाइन तय की गई है, इन कामों को किस तरह से अंजाम दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस काम को दिसम्बर तक पूरा करे इसके साथ ही नाला बन चुकी नदी के दोनों किनारों पर बगीचे बनाकर सौन्दर्यकरण किया जाए।