Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः बंगाल की खाड़ी में मानसून की दस्तक, एक दो दिन में हो सकती है बारिश

image

Jun 22, 2019

विकास सिंह सोलंकी- भीषम गरमी के बाद अब ठंडी हवाओं ने मौसम का रूख मदल दिया है। देश के दक्षिणी राज्य केरल में एक हफ्ते देर से दस्तक देने वाला मानसून गोवा और महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र और गोवा में जहां झमाझम बरसात हुई, वहीं मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हुई मानसून पूर्व बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। मध्य प्रदेश में मानसून के 24 जून तक आने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक दो दिन में छत्तीसगढ़ में भी मानसून के आने की संभावना लगाई जा रही है।

24 जून तक आ सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिक एस के शर्मा ने बताया कि ग्वालियर के साथ ही साथ भिंड और सीहोर जिले कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज झोंके के साथ मानसून पूर्व बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर और उज्जैन के कई हिस्सों में भी गरज और तेज हवा के साथ बरसात होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 24 जून तक मानसून पहुंचेगा।

कई इलाकों में बारिश के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई थी और गर्मी से राहत मिली थी लेकिन उमस के कारण लोगों का बुरा हाल है। शनिवार को  बूंदें तो नहीं पड़ीं, लेकिन दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से मौसम में नरमी रही। धूप के बीच बादल छाये रहे, हालांकि जिन जगहों पर तेज धूप खिली, वहां चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।