Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः जर्जर मकान को लेकर नगर निगम ने अपनी कार्रवाई को दिया अंतिम रूप

image

Sep 9, 2019

अज़हर शेख - इंदौर में अनंत चतुर्दशी के मद्देनज़र कई दिनों पूर्व झांकी मार्ग को लेकर हुए अधिकारीयों के निरिक्षण और उसमें चिन्हित किये गए जर्जर मकान को लेकर नगर निगम ने अपनी कार्रवाई को अंतिम रूप दिया। जिसके तहत नगर निगम ने झांकियों के मुख्य मार्ग नंदलाल पूरा से अंतिम 2 अति खतरनाक मकानों को गिराने की कार्रवाई की। जिसके बाद नगर निगम की झांकी मार्गों से जर्जर माकानों को गिराने की कार्रवाई भी पूरी हो गयी।

झांकी मार्ग पर दो जर्जर मकानों को गिराने की कार्रवाई

दरअसल, परंपरागत तरीके से निकलने वाले झांकियों की व्यवस्था के मद्देनज़र इस बार भी इंदौर कलेक्टर, निगम आयुक्त और एसएसपी द्वारा झांकी मांग का निरिक्षण किया गया था। जिसमें अधिकारियों द्वारा झांकी मार्ग पर कई जर्जर मकान चिन्हित किये गये थे। जिसके बाद निगम आयुक्त के निर्देश पर सूचि तैयार कर इन मकानों को गिराने और अन्य मकानों पर चेतावनी चस्पा करवाने का काम शुरू किया था। जिसके चलते कल नन्दलाल पूरा इलाके में निगम के अमले ने 2 मकानों को गिराने की कार्रवाई की। वहीं निगम द्वारा पूर्व में भी इसी क्षेत्र से 5 अन्य मकानों को भी गिराया, जिसके बाद अब झांकी मार्ग पर अति खतरनाक श्रेणी के कोई भी मकान नहीं है।