Loading...
अभी-अभी:

पन्नाः पानी से परेशान नगरवासियों के साथ नगरपालिका उपाध्यक्ष ने किया धरना प्रदर्शन

image

May 29, 2019

गणेश विश्वकर्मा- पन्ना नगरपालिका अपनी मनमानी औऱ लापरवाही को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। अब तो हद इसलिए हो गई कि जब नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नहीं सुनी जा रही है तो भला आम जनता का क्या हाल होगा। ऐसा ही मामला पन्ना नगरपालिका में देखने को मिला, जहाँ पर नगरपालिका उपाध्यक्ष स्नेहलता परासर शहरवासियों के साथ पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठ गई।

नगरीय प्रशासन पर लगाये मनमानी करने के आरोप

उपाध्यक्ष का साफ तौर पर नगरीय प्रशासन पर आरोप है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कोई सुनवाई नहीं की जाती है। कई बार नगरपालिका सीएमओं इस बात से अवगत करा दिया गया है कि भीषण गर्मी में शहर के आधा दर्जन वार्डो में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं कुछ वार्डो में तो महीनों से सप्लाई बंद पड़ी है, लेकिन वावजूद इसके भी अभी तक नगरीय प्रशासन के द्वारा कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। अब ऐसे में हमारे शहर की जनता पानी न मिलने की वजह से त्राहि-त्राहि कर रही है। वहीं एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्या मतलब मेरी समस्या है, इसलिए यह धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक नगरीय प्रशासन के द्वारा कोई उचित व्यवस्था नहीं जाती है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं नगरपालिका सीएमओ से जब बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कुछ वार्डो में पानी की समस्या है। जिसका जल्द ही उपाय कर लिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की बात भी सुनी जाती है और उन्हीं की सलाह पर कार्य किये जाते हैं।