Oct 19, 2016
भोपाल। मंत्रिमंडल विस्तार के करीब साढ़े तीन माह बाद अब दो मंत्रियों में काम का बंटवारा हो गया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने और राज्य मंत्री हर्ष सिंह के बीच कामकाज का बंटवारा कर लिया है। राज्यमंत्री हर्ष सिंह अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर विधानसभा के अतारांकित प्रश्न जैसे काम देखेंगे। ऐसा कार्य आवंटन करने वाले नरोत्तम मिश्रा पहले मंत्री हैं। 30 जून को हुए कैबिनेट विस्तार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट में 5 नए राज्यमंत्रियों को शामिल किया था। इनके समेत कुल 9 राज्यमंत्री कैबिनेट में हैं। लेकिन इन राज्यमंत्रियों के साथ उनके कैबिनेट मंत्री ने कामकाज का विभाजन नहीं किया था। जिसके बाद बुधवार को दोनों मंत्रियों के काम का बंटवारा हो गया है।








