Oct 19, 2016
सीहोर। जिला अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने बस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला और बच्चे दोनो स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। दोनों मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, ग्राम खंडाबद बुधनी निवासी पिंकी भंवर गर्भवती होने और बुखार से पीड़ित होने के चलते बुधनी अस्पताल जांच के लिए गए। जहाँ से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद पति पत्नी अपने परिजनों के साथ भोपाल सुल्तनिया अस्पताल पहुँचे। जहाँ उनकी सुनने वाला अस्पताल का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिसके बाद वे सीहोर अस्पताल जाने के लिए बस में बैठ गए। रास्ते में पिंकी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला ने बस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बस में मौजूद महिलाओं ने पिंकी की डिलीवरी में मदद की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहाँ दोनों का उपचार चल रहा है।








