Loading...
अभी-अभी:

भोपालः राज्य कृषि विपणन बोर्ड को मिला ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

image

Jan 22, 2020

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड को ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। भुवनेश्वर में आयोजित सी.एस.आई. के वार्षिक सम्मेलन में ओडिशा के मुख्यमंत्री  नवीन पटनायक ने बोर्ड के अपर संचालक केदार सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री सचिन यादव ने इस उपलब्धि के लिये ई-अनुज्ञा टीम को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम से प्रदेश के किसानों को फसल का सही दाम मिलेगा। साथ ही, व्यापारियों को व्यापार करने में सुगमता होगी।