Aug 30, 2019
विनोद शर्मा : ग्वालियर में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर ने भी नगर निगम के अफसरों को अल्टीमेटम दे दिया है। अगर पानी की व्यवस्था ठीक नही हुई। तो दो बाद से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कडी कार्यवाही होगी। दरअसल आज प्रद्धुमन सिंह तोमर को अपने ही क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लगातार फोन आ रहे थे। जैसे ही वे ग्वालियर आएं। उसके बाद उन इलाकों में पहुंचे। साथ ही खुद पानी के सैंपल लेकर नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन के बंगले पर पहुंच गए। इस बार उन्होनें नगर निगम कमिश्नर को साफ शब्दों में कह दिया है।
गंदा पानी सप्लाई करने वालों की खैर नहीं
अब गंदा पानी सप्लाई करने वाले को बख्शने वाले नही है। अब उनके खिलाफ सीधी एफआईआर दर्ज की जाएंगी। जिसके रिजल्ट दो तीन में दिखना भी शुरू हो जाएंगे। बता दें कि प्रद्धुमन सिंह तोमर जब विधायक थे तब भी गंदे पानी की सप्लाई को लेकर प्रदर्शन करते थे। जब विधायक नही थे, तब भी। लेकिन आज जब वे मंत्री बन गए। बावजूद उनके विधानसभा क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई रूकने का नाम नही ले रही है। जबकि उनकी राजनीति में पानी की आंदोलन सबसे महत्वपूर्ण रहा है, ऐसे में प्रद्धुमन सिंह तोमर ने नगर निगम के अफसरों को लास्ट अल्टीमेटम दिया है।