Loading...
अभी-अभी:

हम्मालों का आक्रोश बढ़ा, मंडी प्रशासन के खिलाफ एकदिवसीय  हड़ताल

image

May 24, 2018

प्रदेश सरकार में मजदूरों के हाल इस कदर बेहाल हो चुके है राज्य शासन द्वारा आदेश पारित करने के बावजूद उस पर अमल नही हो रहा है और ये ही वजह है कि एक साल बीत जाने के बाद भी मंडियों में अंतर्राष्ट्रीय श्रम कानून को धता बताकर हम्मालों से 50 किलो से भी अधिक वजन उठवाया जा रहा है।

श्रम कानून के तहत वजन उठवाया जाए

इसके विरोध में इंदौर की संयोगितागंज छावनी अनाज मंडी में हम्मालों ने एक दिवसीय कामबंद हड़ताल कर धरने पर बैठ गए  दरअसल इंदौर सहित प्रदेश की अन्य मंडियों में आज भी हम्मालों से 50 किलो से अधिक वजन उठवाया जाता है और लंबे समय से विभाग भारतीय मजदूर संघ द्वारा सरकार से मांग की जा रही है उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए और रोजी रोटी ख्याल रखते हुए श्रम कानून के तहत वजन उठवाया जाए।

करेंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल

नाराज हम्मालों द्वारा गरुवार को एकदिवसीय कामबंद हड़ताल कर धरने पर बैठ गए जिससे मंडी में कहि से भी मॉल नहीं जा सका और लाखो करोड़ो रु का नुकसान हुआ है  वहीं मजदूर संघ के राजू प्रजापति ने बताया की यह तो सिर्फ एक दिवसीय हड़ताल है अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह प्रदेश स्तर पर अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।