Loading...
अभी-अभी:

ऑनलाइन सट्टा, पुलिस के लिए एक नयी चुनौती

image

Feb 19, 2019

अज़हर शेख – शहरों में सटोरियों के कारतूतों से परेशान पुलिस ने अपना शिकंजा कस लिया है। जगह –जगह छापा मार कर सटोरियों को गिरफ्तार किया जाने लगा। कभी मुखबिर की सूचना पर तो कभी स्वयं से पुलिस ने अपनी कार्यवाही को मुस्तैदी से अंजाम देना शुरू कर दिया। उधर इंदौर में अब सटोरिये पुलिस से बचने के लिए अपने आप को भी हाई टेक करने लगे हैं।

दो लोग हुये ऑनलाइन सट्टा चलाने के जुर्म में गिरफ्तार

हाल ही में कई सटोरियों का पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार धरपकड़ फिर से शुरू हो गई। जबकि सटोरिये अब ना ही कहीं कोई अड्डा संचालित कर सट्टे को चला रहे थे और ना ही कहीं उनका ऑकाना नज़ आ रहा था। अब ये लोग मोबाईल पर ही अलग अलग नामों से सट्टा ग्रुप बनाकर अलग-अलग राज्यों से सटोरियों को जोड़कर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।  इस के बाद पुलिस को सूचना मिलने पर पलासिया पुलिस ने दो आरोपी आनंद और आदित्य सिलावट को ऑनलाइन सट्टा चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्हाटसएप पर ही सट्टा खेलते थे और सट्टा लगाने वालों को, किस समय में क्या पत्ता खुला इसकी जानकारी देते थे। साथ ही ये लोग अपने खाते में ऑनलाइन पैसा जमा करवा लेते थे।