Loading...
अभी-अभी:

सदन में गूंजा महिला अपराध का मामला, महिलाओं के साथ बदमाश कर रहे बेखौफ़ खिलवाड़

image

Feb 19, 2019

आशीष तिवारी- महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का मामला मंगलवार को विधानसभा में उठा। भाजपा विधायक ने ध्यानाकर्षण के जरिये महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध का हवाला दिया। जिसके जबाव में गृहमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा को एक मुद्दा बनाया था, लेकिन घटनाएं बढ़ी है। क्राइम ब्रांच बन्द कर दिया गया है। महिलाओं की इज्जत के साथ बदमाश बेखौफ़ खिलवाड़ कर रहे हैं।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म का हवाला देते हुये कहा कि जनवरी 2019 में कोटा के कोपलवाणी में मंदबुद्धि लड़की का दुष्कर्म किया गया। परिजनों की शिकायतों के बाद एफआईआर दर्ज किया गया है। नया रायपुर में दुष्कर्म पीड़ित युवती ने मोटरसाइकिल सवार युवक से लिफ्ट लिया था। इस मामले में भूपेंद्र वर्मा को 4 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इन घटनाओं में तुरंत कार्यवाई की गई, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर है। महिलाओं संबंधी अपराध में कमी आई है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकार में 17 दिसम्बर से 4 फरवरी के दौरान कुल 488 प्रकरण दर्ज़ किये गए थे। जबकि इसी अवधि में मौजूदा सरकार में 17 दिसम्बर से 4 फरवरी से कुल 453 अपराध दर्ज किये गए है। करीब 7 फीसदी की कमी आई है। जन घोषणा पत्र में हर थाना में महिला डेस्क खोले जाने की दिशा में कार्यवाही जारी है।