Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियरः गर्मी आते ही पानी की बड़ी किल्लत, पानी की कमी के चलते लोगों में आक्रोश

image

Apr 17, 2019

सुनील वर्मा- ग्वालियर में अब पानी की किल्लत  लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बन सकती है, क्योंकि गर्मियां शुरू होने के बाद शहर में पानी किल्लत शुरू हो जाती है। जबकि तिघरा प्लांट शुरू हो गया है लेकिन क्षेत्र की पानी की टंकिया भर नहीं पाई है। वहीं पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ा रहा है। पानी की समस्या वाले इलाके में टैंकर आने पर पानी भरने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है तो कई लोगों को काफी दूर से पानी भरकर लाते हुए देखा जाता है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।

पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ रहा

दअरसल ग्वालियर शहर की हर विधानसभा में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। यही कारण लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बन सकता है। शहर में पानी पहुंचाने के दावे बीजेपी के हो या कांग्रेस के, आम जनता आज भी पानी के लिए जद्दोजहद कर रही है। लोगों की माने तो पानी आता तो है, लेकिन केवल रसूखदारों तक ही इसकी आपूर्ति होती है। आम जनता तक पानी न के बराबर ही पहुंच रहा है। यही वजह है कि शहर के कई वार्डों में लोग आज भी अपना सारा काम छोड़ कर घंटो पानी की व्यवस्था करने में परेशान रहते हैं। लोग बीजेपी के प्रयासों को जहां नाकाफी बता रहे हैं वहीं कांग्रेस पानी की राजनीति कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। जबकि तिघरा प्लांट शुरू तो हो गया है लेकिन शहर की पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं। वहीं पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ रहा है सबसे अधिक समस्या अवाड़पुरा, डांग वाले बाबा, खजांची बाबा आदि क्षेत्रों में लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जो जनता को पानी देगा, वहीं वोट ले पाएगा

वहीं पानी की किल्लत वाले क्षेत्रों में निगम ने टैंकर से पानी की सप्लाई करने का दावा किया था लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त मात्रा में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। टैंकर आने पर पानी भरने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है जिससे लोगों में विवाद हो जाता है। वहीं कई लोगों को काफी दूर से पानी भरकर लाते हुए देखा जा सकता है। रोज पानी की सप्लाई का दावा करने वाले निगम अधिकारी एक दिन छोडकऱ भी पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन हर क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिसके कारण लोग परेशान हैं। नगर निगम अधिकारी टैंकरों से पानी की सप्लाई का दावा कर रहे थे, इसके बावजूद लोग पानी के लिए परेशान होते रहे है। 

जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और पानी की अधिक जरूरत पड़ती है। तब प्लांट में शटडाउन लेकर ठीक कराने की कवायद की जाती है। यह काम सर्दी के मौसम में करा लिया जाता तो पानी के लिए अधिक लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता। इसी कारण के चलते शहर के लोगों ने भी इस बार उसे चुनने का फैसला लिया है जो जनता को पानी देगा, वहीं वोट ले पाएगा।