Loading...
अभी-अभी:

बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका, नेता फूल सिंह बरैया 10 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल

image

Mar 29, 2019

दुर्गेश गुप्ता : लोक सभा चुनाव के पहले बहुजन समाज पार्टी को मध्य प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगा बहुजन समाज पार्टी के नेता फूल सिंह बरैया अपने 10 कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। फूल सिंह बरैया का कहना है कि देश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उन्होंने यह क़दम उठाया है। 

बता दें कि इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताते हुए बरैया ने कहा है की देश में कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देकर देश की सत्ता से बाहर कर सकती है। वहीं बरैया ने भारतीय जनता पर निशाना साधते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है और दाह के नागरिक होने के नाते संविधान की रक्षा करने और बाबा साहब अम्बेडकर के कदमों पर चलने के लिए बहुजन समाज पार्टी छोड़कर हम सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।