Loading...
अभी-अभी:

पिंक बूथ महिला केंद्र में हुए तब्दील, बूथों पर महिला कर्मचारी तैनात

image

Nov 28, 2018

संजय लोधा : पेटलावद विधानसभा के चुनाव के लिए सभी पोलिंग बूथ पर पोलिंग कर्मचारी ईवीएम और विविपेट मशीन के साथ नियत बूथ पर पहुंच गये है। पहले पिंक बूथ लेकिन बाद में महिला केंद्र में तब्दील इन बूथों पर सारे कर्मचारी महिला ही रहेगी।

पेटलावद के पांच बूथों पर मतदान कर्मियों का भव्य स्वागत श्रीमती सीता ठाकुर के नेतृत्त्व में  कन्या आवासीय परिसर की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर किया गया। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था चाक चौबंद की गई तथा आवश्यक सुविधाओ के साथ मतदान करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई। 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा।