Loading...
अभी-अभी:

भिंडः छात्रों को पौधा भेंट कर मनाया गया विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस

image

Aug 15, 2019

राघवेंद्र सिंह- देश के विभिन्न राज्यों में कल स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह झंड़ा रोहण कर मिठाईयां बांटी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन किया गया था। सबसे बड़ी बात यह हुई कि इस अवसर पर लोगों द्वारा कई ऐसे संकल्प लिए गये जो देश हित में थे। ऐसा ही कार्यक्रम का आयोजन भिंड जनपद की ग्राम पंचायत नयागांव में शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में हुआ। पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधा भेंट किया गया।

छात्रों ने पौधे की देखरेख का लिया संकल्प

देशभर में आजादी का जश्न जोर शोर से मनाया गया। वहीं भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन का भी पर्व देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया लोगों ने। भिंड जनपद की ग्राम पंचायत नयागांव कि मजरा पुरानी गढ़िया में शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ द्वारा स्कूल के छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए और गांव को हरा-भरा रखने के लिए पौधे भेंट किए गये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण शर्मा एवं धर्मेंद्र महेश्वरी की जागरूकता के चलते विद्यालय में समय-समय पर सामाजिक कार्य होते रहते हैं। इस मौके पर छात्रों ने संकल्प लिया कि हम शिक्षा के साथ साथ प्रकृति का भी ख्याल रखने का संकल्प करते हैं और हमारे द्वारा रोपा गया पौधा वृक्ष जरूर बनेगा, जो हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करेगा।