Loading...
अभी-अभी:

नीमचः गरीब बेटियों के हाथ पीले करने का संकल्प हज से लौट कर किया पूरा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गूंज रही थी कलमें

image

Nov 18, 2019

विकास राव शिंडे - नीमच शहर की मुस्लिम दम्पति ने हज पर जाने से पहले लिए संकल्प को पूरा किया। दंपति ने संकल्प लिया था कि वे हज से लौट कर गरीब बेटियों के हाथ पीले करेंगे। रविवार को शहर में शादी का पंडाल एक था लेकिन परम्परा हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों की निभाई जा रही थी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलमें भी गूंज रहे थे। हिंदू जोड़े सात फेरे ले रहे थे वहीं मुस्लिम जोड़े निकाह कबूल कर रहे थे। दो धर्मों की इस अदभूत संस्कृति का संगम नीमच की धरती पर पहली बार हुआ।

शहर की साहित्यिक संस्था बज्म-ए- अदीब द्वारा किया गया संप्रदाय सदभाव का यह अनूठा आयोजन

शहर के दशहरा मैदान में नि:शुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में 36 जोड़ों ने अपने दांपत्य जीवन की शुरूआत की। हाथों में हाथ थामें सभी ने जीवन भर साथ निभाने कसमें खाई। संप्रदाय सदभाव का यह अनूठा आयोजन शहर की साहित्यिक संस्था बज्म-ए- अदीब द्वारा किया गया। संस्था के संस्थापक हाजी मोहम्मद हुसैन शाह और उनकी शरीक-ए-हयात हज्जानी मेहमूदा बी ने हज जाने से पहले यह संकल्प लिया था कि वे हज से लौटेंगे तो गरीब बेटियों के हाथ पीले करेंगे। आज उनका यह संकल्प पूरा हुआ। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के 36 युवक-युवतियों ने सर्वधर्म सम्मेलन में अपने दांपत्य जीवन की शुरूआत की।