Loading...
अभी-अभी:

बीजापुर : सुभाष नगर वार्ड के लोगों के लिए बदबू बनी पलायन का कारण..

image

Nov 18, 2019

पवन दुर्गम : नगरपालिका और प्रशासन की अनदेखी की वजह से इन दिनों बीजापुर बस स्टैंड और मार्केट से लगे सुभाष नगर वार्ड में वार्डवासियों का रहना मुश्किल हो गया है। वजह है पास ही स्तिथ मटन मार्केट। सैकड़ों किलो वेस्टेज यहां रोजाना खुले में फेंका जाता है। जिसका पांच महीने में औसतन 40000 किलो से ज्यादा वेस्टेज अब तक खुले में फेंका जा चुका है। जिसकी सड़न और बदबू ने बसस्टैंड में रहने वाले व्यापारी और रोजाना यहां से गुजरते यात्रियों का बुरा हाल कर रखा है। बस स्टैंड पर खड़े होकर कुछ भी खाना मुश्किल हो गया है।

वहीं मटन मार्केट और बस स्टैंड के करीब 100 मीटर की दूरी में बसे नगरपालिका के सुभाष नगर वार्ड के लोगों के लिए अब ये बदबू पलायन का कारण बनता जा रहा है। महिलाएं बताती हैं कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है और किचन में भी वो मुँह पर रुमाल दबाकर खाना पकाने को मजबूर हैं।