Dec 23, 2018
अरविंद दुबे : जबलपुर के गढ़ा थानान्तर्गत 17 दिसंबर की देर शाम को इंजीनियर की पत्नी की ह्त्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की ह्त्या उसके फेस बुक फ्रेंड ने की थी। पकडे गए आरोपी ने बताया की महिला से उसकी काफी पुरानी दोस्ती थी लेकिन उसने अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला की ह्त्या कर दी।
पुलिस ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया, नर्मदा विकास प्राधिकरण में बतौर इंजीनियर काम करने वाले मनीष बाजपेयी की पत्नी पचास वर्षीय विनीता की ह्त्या कर दी गयी थी। जिस वक्त ह्त्या की गयी थी उस वक्त घर पर विनीता अकेली थी जिससे मामला बेहद पेचीदा हो गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच में आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो उसमें एक युवक विनीता बाजपेयी के घर से बाहर निकलता हुआ नजर आया।
इस युवक की पहचान विनीता के फेस बुक फ्रेंड शिवाकांत पाण्डेय के तौर पर हुई। दो दिन बाद ही शिवाकांत पाण्डेय उसी क्षेत्र में देखा गया तब पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और उससे पूछताछ की। कड़ी पूछताछ के बाद शिवाकांत पाण्डेय ने बताया की वह वृन्दावन के एक धार्मिक चेनल के लिए विडियोग्राफी का काम करता है। कुछ समय पूर्व विनीता से उसकी मुलाक़ात वृन्दावन में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुयी थी तब उसने विनीता की कुछ फोटो खींचे थे, जिसे लेने के लिए विनीता ने उसे अपना वाट्सअप नंबर दिया था।
फोटो देने के बहाने शिवाकांत पाण्डेय अक्सर महिला से वाट्स अप पर मैसेज करने लगा, इस दौरान फेस बुक अकाउंट पर भी दोनों फ्रेंड बन गए। शिवाकांत पाण्डेय अक्सर ही जबलपुर आकर विनीता से मिलने लगा और उससे अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। 17 दिसंबर को भी शिवाकांत विनीता के घर आया और उसने अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया लेकिन विनीता ने जब अपने पति और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तब उसने रस्सी से विनीता का गला घोंट कर ह्त्या कर दी और इसके बाद बेस बाल के डंडे से बुरी तरह से उसका मुंह कुचल दिया और फरार हो गया। एसपी अमित सिंह ने बताया की शिवाकांत पाण्डेय इसके पूर्व ईलाहाबाद में भी ह्त्या की वारदात को अंजाम दे चुका है और इस मामले में जमानत में रिहा है पकडे गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।