Loading...
अभी-अभी:

शांति भंग के आरोप में सवर्ण नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यवाही जारी..

image

Aug 9, 2019

सुनील वर्मा : ग्वालियर में सवर्ण नेता राजा चौहान को आज पुलिस ने शांति भंग किये जाने के आरोप में हिरासत में ले लिया। राजा पर आरक्षण के विरोध में बाज़ार बंद कराए जाने का आरोप है। वहीं पुलिस राजा की अब विधिवत गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही कर रही है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ लोग 9 अगस्त को होने वाले भारत बंद सफल बनाये जाने की लोगों से अपील कर रहे थे। लिहाजा जिला और पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए थे। हर हाल में आंदोलनकारियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए थे।

थाटीपुर क्षेत्र में आंदोलनकारियों का हंगामा
आज जब थाटीपुर क्षेत्र में आंदोलनकारियों ने हंगामा किया तो राजा चौहान को हिरासत में ले लिया गया। डीएसपी देवेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार राजा अपने साथियों के साथ थाटीपुर इलाके में बाजार बंद करा रहा था। तब उसे समझाईश दी गई थी। बावजूद इसके दोबारा बाजार बंद कराते मिलने पर राजा को हिरासत में ले लिया गया। राजा के खिलाफ अब पुलिस शांति भंग किए जाने के आरोप में कार्यवाही कर रही है। राजा की गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही उसके समर्थकों को मिली तो वे कंपू थाने पहुंच गए। उनकी मांग थी कि राजा के साथ उनको भी गिरफ्तार किया जाए। 

आरोपों को नेता राजा चौहान ने सिरे से किया खारिज
इधर सवर्ण नेता राजा चौहान ने उन पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि पुलिस उसके खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कर रही है जबकि आज उसने विरोध स्वरूप किसी आंदोलन में हिस्सा ही नहीं है। फिलहाल शहर में भारत बंद बेअसर है और थाटीपुर क्षेत्र के अलावा कहीं से भी किसी मूवमेंट की कोई सूचना नहीं है।