Loading...
अभी-अभी:

महूः अंधे कत्ल में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी को किया गिरफ्तार

image

Oct 6, 2019

गौरव कंछल - कुछ सालों पूर्व इंदौर में हुए चर्चित कविता रैना हत्याकांड चर्चा में रहा था। कविता रैना हत्याकांड में आरोपी द्वारा कविता रैना कि हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर नाले में फेंक दिए गए थे। यह हत्याकांड को बीते दिनों महू में हुई घटना ने ताजा कर दिया। महू शहर में बीते दिनों दो अलग-अलग जगह से महिला के शरीर के विभिन्न अंग मिलने से सनसनी फैली हुई थी। गुरुवार को महू पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के सुर्खी गली के नाले में दो मानव पैर पड़े हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पैर बरामद कर मामले की जांच शुरू की थी। वहीं शुक्रवार दोपहर पुलिस को शहर के खान कॉलोनी के पीछे बने रेलवे ट्रैक पर एक महिला की कटी हुई गर्दन और दो हाथ भी बरामद हुए थे। जिसके चलते महिला की हत्या को लेकर पुलिस जांच कर रही थी। हालांकि शव की स्थिति खराब होने के चलते महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति अनूप को हिरासत में लिया

जांच कर रही महू पुलिस को मामले में एक सफलता हाथ लगी। जिसके चलते पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति अनूप को हिरासत में लिया। वहीं पूछताछ के दौरान अनूप  द्वारा बताई गई जगह से पुलिस ने महिला के शेष अंग भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस को यह सफलता कल दोपहर में हाथ लगी। महू पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनूप को पकड़ा था। जिसकी निशानदेही पर शहर के एक खाली क्षेत्र से महिला का धड़ बरामद कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है बताया जा रहा है कि महिला की शिनाख्त महू की निवासी रुखसार उर्फ पूजा के रूप में हुई थी। साथ ही बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए अनूप माहेश्वरी द्वारा महिला की हत्या करना कबूल किया गया है। अनूप द्वारा इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया यह अभी पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस हत्या में शामिल अन्य लोगों को लेकर भी जांच कर रही है।