Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः पुलिस के शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे गृह मंत्री बाला बच्चन

image

Oct 30, 2019

विकास सिंह सोलंकी - प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने मध्यप्रदेश पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग से सम्बंधित सभी विभाग के अधिकारियों और आरक्षकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का समापन 1 नम्बर को होगा। कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे गृह मंत्री बाला बच्चन ने पुलिस कर्मियों को सम्बोधित किया। वहीं मीडिया के साथ बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष पर कांतिलाल भूरिया का नाम सामने आने पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय सोनिया गांधी को लेना है। हमे जो जिम्मेदारी दी जाती है, उसे हम कार्यकर्ता के रूप में करते हैं। आगे भी कोई जिम्मेदारी मिलती है तो कार्यकर्ता के रूप में उसे पूरा करेंगे।

4 तारीख को सोनिया गांधी से मुलाकात पर बोले कि ये रूटीन प्रोसेस है। हर सरकार में यह मुलाकाते होती हैं। इंदौर एयरपोर्ट के निजीकरण पर बोलते हुये उन्होंने कहा, जिनके हाथ में मध्यप्रदेश की कमान है, वो बहुत बड़े लीडर हैं। साल भर भी नहीं हुआ है और मेट्रो लाइन लेकर आ गए हैं। उनके संबंध प्रदेश को आगे ले जाएंगे। वहीं विधान परिषद के गठन पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के तौर पर हमे जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसका निर्वहन करना आता है। मुख्यमंत्री और पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वो प्रदेश हित में होगा। हमारे प्रतिद्वंद्वीयों का क्या कहना है, हमे उसमें नहीं पड़ना।

वहीं प्रदेश पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार पर बोले मंत्री

2 लाख करोड़ का खर्च पूर्व की सरकार छोड़ कर गयी है, जो कमिटमेंट हमने किया है। उसे निभाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हनी ट्रेप मामले की फ़ाइल बंद होने पर बोले कि जिस लक्ष्य और उद्देश्य को लेकर कमेटी का गठन किया गया है, वो छूटेगा नहीं, और कोई अपराधी नहीं छूटेगा। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए चालान की अनुमति न देने पर बोले गृहमंत्री, सरकार ने कमेटी बनाई है जो जल्द ही इन मामलों पर काम कर रही है। पुलिस कर्मियों का जो साप्ताहिक अवकाश शुरू किया गया है उसे जल्द ही अमल किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच जल्द ही प्रमोशन और पदोन्नति भी होगी। फिलहाल प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर मंत्री ने प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर जमकर चर्चा की। शूटिंग प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए और जिन लोगों ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की उन्हें इनाम भी दिया गया।