Loading...
अभी-अभी:

पुलिस ने भाजपाईयों से छीना कमलनाथ का पुतला, ​विरोध जताने की कोशिश में ​थे कार्यकर्ता

image

Jan 22, 2019

युवराज गौर : मप्र में भाजपा नेताओं की लगातार हो रही हत्याओं के मामले में भाजपा कड़ा विरोध कर रही है जिसके चलते बैतूल में भाजपा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन कर अपना विरोध जताने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला भाजपा कार्यकर्ताओ से छीन लिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ मुर्दाबाद और तानाशाही नही चलेगी के नारे लगाए।
 
मप्र के मंदसौर में भाजपा नेता प्रह्लाद बन्धवर और बड़वानी में मनोज ठाकरे की हत्या को  भाजपा राजनीतिक हत्या बता रही है भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस सरकार के आटे ही गुंडाराज शुरू हो गया है और द्वेषपूर्ण भाजपा के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है उनकी हत्या कराई जा रही है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत मकोड़े का कहना है कि मप्र की कांग्रेस सरकार जब से आई है  भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही चुनचुनकर बदला ले रही है फिर से मप्र में जंगलराज आ गया है इसलिए हमने आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम कर सरकार  का विरोध कर चेतावनी दी है।