Loading...
अभी-अभी:

गीता के स्वयंवर को लेकर तैयारियां हुई पूरी, 5 राज्यों से आए युवक गीता का करेंगें दीदार

image

Jun 7, 2018

गीता के स्वयंवर को लेकर इंदौर में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही 5 राज्यों से आए युवक गीता का दीदार करेंगे और गीता इनमें से एक शख्स को अपना जीवनसाथी चुनेगी। गीता ने अपने जीवनसाथी के लिए कुछ सपने संजोए हैं। जिसमें वह उसके माता पिता को ढूंढने में उसकी मदद करेगा। वहीं उसे साइन लैंग्वेज आना भी जरूरी है।

पाकिस्तान से आई गीता जल्द ही 7 वचन और सात फेरों में जल्द बंधने जा रही है। इसके लिए गीता के स्वयंवर की तैयारी की गई है। दरअसल Facebook WhatsApp और सोशल साइट्स पर गीता के स्वयंवर को लेकर कुछ दिनों पहले मूक बधिर संस्थान से जुड़े ज्ञानेंद्र पुरोहित और उनकी पत्नी मोनिका पुरोहित ने एक विज्ञप्ति प्रसारित की थी। जिसको लेकर सैकड़ों आवेदन गीता से शादी के लिए आए, जिसमें से 27 आवेदनों का शुरुआती दौर में चयन किया गया। 

इन 27 आवेदनों को विदेश मंत्रालय द्वारा इंदौर कलेक्टर को भेजे गए और इंदौर कलेक्टर की निगरानी में गोपनीय रूप से सीता को तीन लड़कों के रिश्ते दिखाए गए। जिनमें से 14 लड़कों का चुनाव किया गया। ज्ञानेंद्र पुरोहित मुख बधिर संस्थान का कहना है कि हमने गीता की शादी के लिए फेसबुक विज्ञप्ति प्रसारित की जिसमें कई राज्यों से उसके लिए रिश्ते आए 27 रिश्ते गीता को दिखाए गए जिनमें से 14 का उसमें चुनाव किया है।

लड़कों का चुनाव किए जाने वाले लड़कों में सात मुख बधिर हैं। दो विकलांग हैं और 6 सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। चयनित होने वाले युवक मध्य प्रदेश बिहार उत्तर प्रदेश दक्षिण भारत सहित एक अन्य राज्य से ताल्लुक रखते हैं। गीता को पसंद करने वाले युवकों में एक युवक व्यापार जगत से जुड़ा है। जिसका सालाना पैकेज 1200000 रुपए बताया जा रहा है वहीं इसके अलावा अलग अलग पेशो से जुड़े युवकों ने भी आवेदन किया है। आवेदन करने वाले युवकों की तनख्वाह और हैसियत का भारत सरकार पता लगाएगी। अब भारत सरकार के हाथ में है गीता के माता-पिता होने का फर्ज अदा करें। जैसे ही गीता लड़के का चयन करती है वैसे ही भारत सरकार के अधिकारी उस लड़के की तफ्तीश में जुट जायेंगे ताकि गीता को उसके वर के रूप में एक सुरक्षित हाथ मिल सके।

गीता की शादी को लेकर कुंडली को प्राथमिकता नहीं दी गई है। बल्कि साइन लैंग्वेज उसके वर को आना जरूरी है। 7 और 8 जून को गीता दो चरण में अपने वर का चुनाव करेगी इस दौरान इंदौर के परदेसी पुरा इलाके में गीता के वर चुनाव के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जहां दो चरणों में लड़कों को गीता को दिखाया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा से इन 14 लड़कों में से गीता किसे अपना जीवन साथी चुनती है।