Loading...
अभी-अभी:

रंजना बघेल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र किया दाखिल

image

Nov 6, 2018

अशोक पाटीदार - मनावर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 199 मनावर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रंजना बघेल ने भा ज पा कार्यालय चेतन्य धाम से हजारों की तादाद में पधारे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनावर में रैली के रूप में जुलूस नगर में भृमण करते हुवे निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कार्यकर्ताओं के साथ धार भाजपा जिलाध्यक्ष राज बर्फा व नगर ओर ग्रामीण के भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा सहित समस्त मोर्चा, मंडल, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहित नागरिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वहीं भाजपा प्रत्याक्षी श्री मति रंजना बघेल ने कहा कि मैने अपने पिछले कार्य काल मे जो काम किये है और मनावर विधान सभा क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर हम चुनाव लड़ेंगे अगर हमारी सरकार बनती है तो मनावर की जिला बनाना और समुदिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर ओर मनावर बाय पास आदि मुद्दे हमारी प्राथमिकता रहेंगे और अंत में यह भी कहा कि हम प्रचण्ड मतो से जीतेंगे।