Loading...
अभी-अभी:

गंजबासोदाः कुल्हाड़ी से सीने पर वार कर की गई निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

image

Oct 8, 2019

देवेंद्र त्रिवेदी - गंजबासौदा  के पास त्योंदा में बड़ी ही निर्मम तरीके से हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा। त्योंदा के ग्राम देलवाड़ा में मृतक के घर के आंगन में ही लहूलुहान मिला था शव। कुल्हाड़ी से सीने पर जोरदार वार से की गई थी हत्या।

अक्टूबर की रात 3:30 बजे मोहन सिंह अहिरवार की उसके ही घर के आंगन में कुल्हाड़ी एवं चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई थी। लहूलुहान शव को पुलिस ने बरामद कर हत्या की छानबीन शुरू कर दी थी। मृतक मोहन सिंह अहिरवार की पत्नी सिया बाई के द्वारा देशराज अहिरवार एवं रतीराम के द्वारा हत्या किए जाने की बात बताई गई। सिया बाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने 302, 34 की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी मृतक की बेटी से करता था प्यार, घरवाले कर रहे थे विरोध

पुलिस के अनुसार 24 घंटे के अंदर ही इस हत्या के मुख्य आरोपी देशराज को इंदौर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में आरोपी ने अपने जीजा के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। त्योंदा पुलिस द्वारा हत्या के दोनों आरोपियों देशराज और रतीराम को गिरफ्तार कर लिया है एवं हत्या में उपयोग किए गए कुल्हाड़ी एवं छुरी भी बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी देशराज अहिरवार मृतक मोहन सिंह की बेटी से प्यार करता था परंतु मृतक मोहन सिंह एवं उसके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी को लेकर इनका प्रकरण कोर्ट में भी चल रहा था। 1 अक्टूबर को गंजबासौदा कोर्ट के बाहर पेशी आने के बाद दोनों ही पक्षों में विवाद भी हुआ था।