Loading...
अभी-अभी:

भोपाल: भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से बनाई बढ़त

image

May 22, 2019

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। यहां सबसे हॉट सीट भोपाल है, जहां भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। अब तक मिले रूझान के अनुसार साध्वी ने बढ़त बना रखी है। चुनाव आयोग की नई व्यवस्था के अनुसार परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। प्रदेश में पहली बार चार चरणों में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ है, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी ज्यादा है।

खजुराहो सीट से बीजेपी के वीडी शर्मा और रीवा सीट से इसी पार्टी के जनार्दन मिश्रा बढ़त

मध्यप्रदेश में वर्तमान में कुल 52 जिले हैं। प्रदेश के इन 52 जिलों को 10 संभागों में बांटा गया है। साल 2011 की जनगणना में प्रदेश में केवल 50 जिले थे। वर्तमान में यहां तहसीलों की कुल संख्या 341 है। वहीं मध्यप्रदेश में वोटों की गिनती से पहले मतगणना केंद्र के बाहर कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला।

भोपाल सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी साध्‍वी प्रज्ञा ने इस समय अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की साध्‍वी प्रज्ञा सिंह पर बढ़त बना ली है। खजुराहो सीट से बीजेपी के वीडी शर्मा और रीवा सीट से इसी पार्टी के जनार्दन मिश्रा बढ़त बनाए हुए हैं। मध्‍यप्रदेश की 29 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआत में गिने जा रहे हैं पोस्‍टल वोट Poll of Polls के रुझानों को यदि आधार मानें तो बीजेपी को एमपी  में 24 सीटें मिल सकती हैं जबकि शेष पांच सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं।