Loading...
अभी-अभी:

मेरे भाईयों ने कर्ज माफ़ी का फॉर्म भरा ही नहीं, तब कर्ज माफी कैसे हो गया -शिवराज सिंह चौहान

image

May 9, 2019

प्रमोद शर्मा- मध्य प्रदेश में किसान कर्ज माफ़ी पर सियासत चर्म सीमा पर है। कांग्रेस कर्जमाफी के नाम पर लोकसभा में फायदा लेना चाहती है तो भाजपा कर्जमाफी को धोखा बताकर दोबारा देश की सत्ता में काबिज होना चाहती है। यही वजह है कि भाजपा कर्जमाफी को किसानों के साथ छलावा करार दे रही है।

कर्ज माफ़ी को लेकर भाजपा कांग्रेस में सियासत जारी है। कांग्रेस ने भाजपा को कर्ज माफी  प्रमाण-पत्र की कॉपी देकर सबूत दिया। इसके बाद कांग्रेस ने एक लिस्ट जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित चौहान और निरंजन सिंह का कर्ज माफ़ होना  भी बताया। जिसको लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने रोहित चौहान और निरंजन का कर्ज माफ़ होना बताया है, दोनों की आयकर डाटा है जबकि दोनों ने ही कर्ज माफ़ी का फॉर्म नहीं भरा है। इसका प्रमाण पूर्व सीएम ने पंचायत में कर्ज माफ़ी के लिए किसानों द्वारा की गयी कर्ज माफ़ी के आवेदन की लिस्ट दिखाकर कहा कि कांग्रेस षड्यंत्रपूर्वक मुझे कठघरे में खड़ा करना चाहती है।

बैंक जब तक नोड्यूज प्रमाण पत्र नहीं देगी, तब तक कर्ज माफ़ी नहीं

शिवराज सिंह चौहान यही नहीं रुके, उन्होंने साफ़ कहा कि आखिर कमलनाथ सरकार मुझ पर इतनी कृपा क्यों कर रही है मुझे बताये। कर्ज माफी का वचन पत्र कांग्रेस ने दिया वो पूरा हुआ नहीं है। किसानों के साथ छलावा किया है। बैंक जब तक नोड्यूज प्रमाण पत्र नहीं देगी, तब तक कर्ज माफ़ी नहीं हो सकती। कमलनाथ के लिए कहा, ऐसे सुझावदार लोगों से सुझाव मत लो, जो आपको मरवा दे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस ने वचन दिया था कि सभी किसानों का 2 लाख तक कर्ज माफ किया जाएगा। ऐसा कांग्रेस ने वचन पत्र में साफ उल्लेख किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने वचन पत्र की कॉपी भी दिखाई।

हड़बडी में ऐसे फैसले न लें, चमनप्राश और बादाम खाये कांग्रेसी

शिवराज बोले, कांग्रेस परेशान है, सपने में भी नजर आ रहा हूँ। मैंने सवाल उठाया तो पहले बंडल लेकर घर पहुंचे, इसके बाद मुझे चमनप्राश, बादाम, आई ड्राप भेजते हैं। शिवराज बोले, कमलनाथ और राहुल गांधी को उनके वचन पत्र के जरिये आईना दिखा रहा हूँ। कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया, बेईमानी की है। किसान परेशान है, तुलाई केन्द्रों पर तुलाई नहीं हो रही है, किसान मामा-मामा चिल्ला रहा है। शिवराज ने कहा, किसानों के कर्ज माफी का जो वादा किया है, हम वो पूरा करवाएंगे। जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरेंगे। जनता से झूठे वादे करके वोट तो ले लिए तो कर्ज माफी करनी पड़ेगी। कांग्रेस द्वारा शिवराज को भेजे गए चमनप्राश और बादाम और आईड्राप वापिस कांग्रेस को देने भाजपा नेताओं को भेजा और कहा, यह राहुल गांधी और कमलनाथ के लिए, जो हड़बडी में ऐसे फैसले न लें, उन्हें इसकी जरूरत है।