Loading...
अभी-अभी:

15 महीने बाद शिवराज सिंह चौहान फिर बने मप्र के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

image

Mar 23, 2020

भोपालः राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं उमा भारती, भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड्डी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं उमा भारती, भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शिवराज सिंह चौहान चौथी बार भी सीएम बने हैं

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में 15 वर्ष के सत्ता का वनवास काट के सत्ता में लौटी कांग्रेस 15 माह तक की ही सरकार चला सकी। 15 वर्षों तक सत्ता पर काबिज रही भाजपा को दोबारा से वापसी के लिए 15 महीने तक ही प्रतीक्षा करनी पड़ी। कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो गये हैं। कमलनाथ सरकार के खिलाफ तमाम मोर्चों पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व कर रहे थे। मध्य प्रदेश में 13 वर्षों तक सत्ता की कमान संभालने वाले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चौथी बार भी सीएम बने हैं। भाजपा ने शिवराज चौहान को अब तक सभी मोर्चों में आगे किया हुआ है, ऐसे में सरकार बनने पर सूबे की कमान भी उन्हें सौंपी जा रही है।