Loading...
अभी-अभी:

आज से श्राद्ध पक्ष शुरू, 100 प्रकार के तापों से मिलेगा मोक्ष

image

Sep 13, 2019

विनोद शर्मा : आज भादौ मास की पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष शुरू हो गए हैं। शततारका नक्षत्र में प्रारंभ हो रहे पितृ आराधना पर्व में श्राद्ध करने से 100 प्रकार के तापों से मुक्ति मिलती है। इस बार श्राद्ध पक्ष का समापन 28 सितंबर को होगा। इसी दिन शनिचरी अमावस्या भी रहेगी। सर्वपितृ अमावस्या एवं शनिचरी अमावस्या का एक साथ होने का संयोग 20 साल बाद बन रहा है।

ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रमा हैं। शततारका नक्षत्र के स्वामी वरुण देव तथा धृति योग के स्वामी जल देवता हैं। पितृ जल से तृप्त होकर सुख-समृद्धि तथा वंश वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसीलिए श्राद्ध पक्ष की शुरुआत में पंचांग के पांच अंगों की स्थिति को अतिविशिष्ट माना जा रहा है। श्राद्ध पक्ष के शुरू होते ही शहर के विभिन्न तालाब और टुकड़ों में लोग अपने पूर्वजों को पानी देने के लिए पहुंचने लगे हैं।