Loading...
अभी-अभी:

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह 4 से 7 अगस्त तक रहेंगें जिलों के प्रवास पर, देखिए पूरी रिपोर्ट

image

Aug 4, 2018

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह 4 से 7 अगस्त तक रायसेन, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन नगर, उज्जैन ग्रामीण, आगर मालवा एवं देवास जिलों के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम इस प्रकार है -

4 अगस्त 
प्रातः 10 बजे भोपाल से रायसेन के लिए रवाना होंगे। 11 बजे रायसेन भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय वृहद बैठक में शामिल होंगे। 12.30 बजे विधानसभा क्षेत्रानुसार बैठक में भाग लेंगे। 2.15 बजे रायसेन से विदिशा प्रस्थान करेंगे। 3 बजे विदिशा के कामधेनु वाटिका में आयोजित जिला स्तर वृहद बैठक एवं 4.30 बजे विधानसभा क्षेत्रानुसार बैठक में शामिल होंगे। 7 बजे विदिशा से ब्यावरा जिला राजगढ़ पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

5 अगस्त
प्रातः 10.30 बजे ब्यावरा राजगढ़ की मेडतवाल धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय वृहद बैठक, 12 बजे विधानसभा क्षेत्रानुसार बैठक में भाग लेंगे। 2 बजे ब्यावरा के मंडी प्रांगण में विधानसभा सम्मेलन में शामिल होंगे। 4 बजे ब्यावरा से शाजापुर पहंुचकर जिला स्तरीय वृहद बैठक में शामिल होंगे। 5.30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 6 बजे कालापीपल, शुजालपुर विधानसभा बैठक, 7.30 बजे शाजापुर विधानसभा बैठक में शामिल होकर 9 बजे शाजापुर से उज्जैन रवाना होंगे। रात्रि विश्राम उज्जैन में करेंगे।

6 अगस्त 
प्रातः 11 भाजपा कार्यालय में आयोजित उज्जैन ग्रामीण की जिला स्तरीय वृहद बैठक में शामिल होंगे। 12.30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 1 बजे बड़नगर नागदा, महिदपुर विधानसभा बैठक, 2.30 बजे तराना, घटिया, उज्जैन दक्षिण विधानसभा बैठक में शामिल होंगे। 4.30 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित उज्जैन नगर की जिला स्तरीय वृहद बैठक, 6.30 बजे उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण विधानसभा बैठक में शामिल होंगे। 10 बजे उज्जैन से आगर मालवा पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 

7 अगस्त
प्रातः 11 बजे आगर मालवा में आयोजित जिला स्तरीय वृहद बैठक में शामिल होंगे। 12.30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 1 बजे आगर, सुसनेर विधानसभा बैठक में शामिल होकर 2.30 बजे आगर विधानसभा सम्मेलन में भाग लेंगे। 5 बजे आगर से देवास पहुँचकर जिला स्तरीय वृहद बैठक में शामिल होंगे। 6.30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 7 बजे खातेगांव, बागली, सोनकच्छ विधानसभा बैठक, 8.30 बजे देवास, हाटपिपल्या विधानसभा बैठक में शामिल होकर भोपाल के लिए रवाना होंगे।