Loading...
अभी-अभी:

थाना प्रभारी पाये गये कोरोना पॉजिटिव, सहयोगी स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू

image

Apr 6, 2020

उज्जैनः उज्जैन शहर के एक थाना प्रभारी की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार शाम को रिपोर्ट आने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोरोना के लक्षण मिलने के बाद शहर के अलग-अलग थानों के प्रभारियों के नमूने लिए गए थे। इसके बाद सहयोगी स्टाफ व अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया। देर शाम तक नमूने लिए जा रहे थे।

शहर में अब तक संक्रमण के 10 मामले सामने आ चुके

शहर में अब तक संक्रमण के 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से चार की मौत हो चुकी है। मरने वालों में तीन बुजुर्ग महिलाएं और युवक शामिल है। इधर, एक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद 13 स्वजनों के नमूने लिए हैं। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। महिला के निवास स्थान रामप्रसाद भार्गव मार्ग को भी सील किया जा रहा है। यहां देर शाम स्वास्थ्य अमले ने सर्वे भी शुरू कर दिया। टोटल लॉकडाउन, केवल होम डिलीवरी शहर में अब तक कुल 350 सैंपल लिए गए हैं। 130 सैंपल निगेटिव आए हैं। सोमवार को शहर पूरी तरह लॉकडाउन रहा।