Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश की पहली महिला प्लाज्मा डोनर बनीं सुनीता अग्रवाल

image

Apr 29, 2020

अरविंद दुबे : शोध के दौर से गुज़र रही प्लाज्मा थैरेपी क्या वाकई कोरोना को मात दे सकती है? इसे लेकर देशभर मे जाने माने चिकित्सक और जानकार दिन रात जुटे हुए हैं। इस बीच मध्यप्रदेश में सबसे पहले पाॅजिटिव पाई गई महिला मरीज़ प्रदेश की पहली प्लाज़मा डोनर भी बन गई है। भोपाल के चिरायु अस्पताल में जबलपुर निवासी सुनीता अग्रवाल ने अपना प्लाज़मा डोनेट किया है। बता दें कि, आभूषण कारोबारी की पत्नी सुनीता 20 मार्च को कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी और कोरोना को हराकर वे स्वस्थ भी हो गई हैं। 

सुनीता अग्रवाल ने डोनेट किया प्लाज्मा
जानकारी के मुताबिक भोपाल में कोरोना से जंग लड़ रहे एक पुलिस अधिकारी के परिजन इन दिनों गंभीर हालत में है जिनके उपचार के लिए प्लाज़मा थैरेपी का उपयोग किया जाएगा। भोपाल से मिली सूचना के बाद जबलपुर जिला प्रशासन ने अग्रवाल परिवार से संपर्क किया और सुनीता अग्रवाल प्लाज्मा डोनेट करने के लिए तैयार हो गई। 

भोपाल के चिरायु अस्पताल में शुरू हुआ प्लाज्मा डोनेशन का काम
मंगलवार दोपहर 3 बजे ही सुनीता अपनी बेटी पलक के साथ भोपाल के लिए रवाना हुईं थी और देर रात 11 बजे ही भोपाल के चिरायु अस्पताल में प्लाज़मा डोनेशन का काम भी शुरू हो गया। कुछ घंटो की प्रक्रिया के बाद उनका प्लाज़मा डोनेशन का काम सफल रहा। इस बीच चिकित्सकों ने उनकी जमकर हौसला अफज़ाई कि और बताया कि वे प्रदेश की पहली महिला प्लाज्मा डोनर बन गई हैं।