Loading...
अभी-अभी:

जबलपुरः बदहाल सफ़ाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये कलेक्टर की मुहिम, सुबह सुबह करते हैं औचक निरीक्षण

image

Nov 22, 2019

अरविन्द दुबे - शहर की बदहाल सफ़ाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये कलेक्टर भरत यादव रोज प्रातः 6 बजे से 9 बजे सुबह तक शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर सफ़ाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। नगर निगम के अमले की लापरवाही के बाद अब कलेक्टर भरत यादव ने सफ़ाई व्यवस्था का कमांड अपने हाथों में ले लिया है। रोज सुबह कलेक्टर भरत यादव शहर के किसी भी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं और स्थानीय लोगों को सफ़ाई व्यवस्था ठीक रखने के लिये समझाईश देते हैं, साथ ही उनकी सफ़ाई संबंधी शिकायतों का तुरंत निराकरण भी करते हैं।

कलेक्टर के रोज सुबह निरीक्षण करने से निगम अमले में मचा हडकंप

कलेक्टर बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं, जिससे उन्हें सच्चाई सामने नजर आ जाती है। इसके बाद वे स्थानीय लोगों से बात भी करते हैं। आधारताल क्षेत्र में कलेक्टर भरत यादव ने स्थानीय लोगों से बात की। लोगों का कहना था कि पिछले कई माह से सफ़ाई कर्मी इस क्षेत्र में नहीं आये हैं। साथ ही कचरा भी नहीं उठाया गया, जिससे इस क्षेत्र में गंदगी जमा है। इस पर कलेक्टर भरत यादव ने नगर निगम के अमले को तुरंत सफ़ाई करने के निर्देश दिये। साथ ही स्थानीय लोगों को भी घर के आसपास सफ़ाई रखने की हिदायत दी। कलेक्टर के रोज सुबह निरीक्षण करने से निगम अमले में हडकंप मचा हुआ है।