Oct 1, 2016
भोपाल। राजधानी में पुलिस ने बुधवार को टीटी नगर स्थित कमला नेहरु गर्ल्स स्कूल में साइबर, नशा मुक्ति और ट्रैफिक जागरुकता पर एक सेमिनार आयोजित किया। जिसमें पुलिस के आला अधिकारियो ने स्कूल की छात्राओं को इन तीनों विषयों के बारे में जानकारी दी। दरअसल, लगातार बढ़ते साइबर क्राइम को ध्यान में रखकर ये सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषत: पुलिस ने किशोरियों को इससे बचने के टिप्स दिए। साथ ही यातायात पुलिस ने यहाँ ट्रफिक नियमों के बारे में भी जानकारी दी।








