Loading...
अभी-अभी:

चाइनीज सामान के विरोध में हिन्दू संगठन ने निकाली रैली

image

Oct 19, 2016

रायसेन। जिला मुख्यालय के स्वामी विवेकानद कॉलेज के छात्रों व राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने चायना समान के विरोध में जागरूकता रैली निकाली। यह रैली पाटन देव कॉलेज से शुरू होकर महामाया चौक तक पहुँची। संगठन ने चायना सामान के विरोध और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि किस प्रकार चीन पाकिस्तान का सपोर्ट कर रहा है। उन्होंने चाइना के सामान से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और चीन का सम्मलित पुतला फूँकाकर विरोध जताया।