Loading...
अभी-अभी:

कार्यकर्ताओ को पढ़ाया भाजपा के प्रचार करने का पाठ, सैकड़ो कार्यकर्ता रहे उपस्थित

image

Jun 5, 2018

सोहागपुर में आज स्थानीय मंगल भवन में  भाजपा कार्यकर्ताओ की प्रभारी मंत्री जालिम सिंह पटेल  ने क्लास ली उन्होने कार्यकर्ताओ को  भाजपा के उपलब्धियो व विकास का प्रचार करने का पाठ पढाया।

सोहागपुर विधानसभा में भाजपा एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सोहागपुर, बाबई, सेमरी, शोभापुर से सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे प्रभारी मंत्री ने  कार्यकर्ताओ की क्लास लेते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियो और योजनाओ से होने वाले लाभ के बारे मे बताने को कहा गया।

उन्होने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने प्रधानमंत्री सडक योजना बनाई थी लेकिन उस योजना के लाभ के बाद भी अगली सरकार कांग्रेस की बनी थी इसलिए लोगो को भाजपा के  विकास कार्य के बारे मे बताया गया कांग्रेस के पास इस समय कुछ भी नही है उनकी सरकार मे जनता को कुछ भी नही मिला है जो कुछ दिया है वह भाजपा की सरकार ने दिया है लेकिन उन्होन कांग्रेस को हल्के न लेने की समझाइश भी दी इस मौके पर संभागीय संगठन मंत्री श्यान महाजन, जिलाध्यक्ष हरिशकंर जायसवाल, और सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह  मौजुद रहे।