Loading...
अभी-अभी:

वेतन की मांग को लेकर कृषि विश्वविद्यालय के अस्थाई कर्मचारीयो ने जमकर किया प्रदर्शन

image

Jun 7, 2018

ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के अस्थाई कर्मचारीयो ने न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की खबर लगते ही एसडीएम सहित चार थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को हटाया।

पहले भी किया गया प्रदर्शन

दरअसल कृषि विश्वविद्यालय मैं अस्थाई तौर पर तकरीबन 170 कर्मचारी डेली बेसिस पर कार्यरत हैं जिनसे विश्वविद्यालय कई तरह के कार्य लेता है अस्थाई कर्मचारी लंबे समय से अपने न्यूनतम वेतन संबंधी मांगों को लेकर पहले भी धरने प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन उनकी मांगों पर अभी तक कोई गौर नहीं किया गया है।

पुलिस ने की लाठीचार्ज

जिसके बाद आज फिर से कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने उन्हें वहां से हटा दिया हालांकि इस दौरान कर्मचारियों का आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट और लाठीचार्ज किया है।

कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश

वहीं हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर कर्मचारियों के पक्ष में कांग्रेस के नेता भी पहुंच गए वहीं कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की प्रतड़ना से एक कर्मचारी ने आत्महत्या की कोशिश भी है जिसे दिल्ली में भर्ती कराया गया है।