Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर के सागरताल में मिला युवक का शव, जायदाद में हिस्सा न मिलने से था परेशान

image

Jun 4, 2018

ग्वालियर के सागरताल में एक युवक का शव मिला है। युवक रविवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से बाजार के लिए निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। युवक अपने घर में हिस्सा न मिलने से परेशान था, इसके चलते वह ससुराल में रह रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। 

मुरैना में रहने वाला 30 वर्षीय संतोष प्रजापति पिछले एक साल से अपने पत्नी बच्चों के साथ बहोडापुर इलाके में स्थित ससुराल में रह रहा था। मृतक की पत्नी के मुताबिक रविवार शाम को वह घर से बाजार जाने के लिए निकला था। इसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटा। 

शाम करीब 7 बजे कुछ लोगों ने सागरताल में एक युवक का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान संतोष के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति के भाईयों ने पुश्तैनी घर में हिस्सा नहीं दिया। इसके चलते वह काफी परेशान रहता था।