Loading...
अभी-अभी:

कलेक्टर ने किया अटेर के फूप कस्बे का औचक निरीक्षण, सीएमओ की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

image

Dec 29, 2018

अरविंद शर्मा : अटेर के फ़ूप कस्बे भिंड कलेक्टर छोटेसिंह ने आज स्वछता अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया। जिसमे नगर पंचायत कार्यालय पहुँचकर वहाँ सीएमओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर भी देखा।
    
इसके अलावा फूप नगर के वार्डों का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई की स्थिति देखी। साथ ही नगर के कर्मचारियों  को स्वच्छता पर और ध्यान देने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 4 के निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालय पर वार्ड के एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण पाया गया। जिस पर कलेक्टर श्री छोटे सिंह ने संबंधित व्यक्ति को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी फूप को भी निर्देशित किया कि शीघ्र ही अतिक्रमण हट जाए। 

कलेक्टर छोटे सिंह ने वार्ड क्रमांक 15 का पैदल निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई की स्थिति जानी। साथ ही लोगो की समस्या भी जानी  उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का निवारण जल्द किया जाएगा। इसके अलावा नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
     
इस दौरान सीएमएचओ भिण्ड श्री जेपीएस कुशवाह एवं डॉक्टरगण उनके साथ थे। अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी वहाँ उपस्थित डॉक्टर से ली। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थित ओपीडी, महिला वार्ड, जनरल वार्ड, दवाईयों के स्टॉक की व्यवस्था भी देखी।