Loading...
अभी-अभी:

आपत्ति जनक पोस्ट को लेकर महिला नेत्री आई सामने

image

May 24, 2018

कमल नाथ की सभा में मंच पर बैठी एक महिला कार्यकर्ता को पूर्व कांग्रेसी विधायक सुखदेव पांसे की गोद में बैठा दिखाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दो दिन पहले भाजपा के एक पदाधिकारी द्वारा फेसबुक पर पूर्व विधायक के साथ अपनी फोटो डाले जाने के खिलाफ  शिकायत करने के लिए कांग्रेस महिला पदाधिकारी भी बैतुल पहुंची और जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ एस पी डी आर तेनी वार से लिखित शिकायत की। 

दरअसल 19 मई को बेतुल प्रवास के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैतुल पहुंचे थे। मंच पर कुछ महिला पदाधिकारी नीचे बैठी हुई थी यह महिला प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ जी से बात करते हुए नीचे बैठी थी और इसके ठीक पीछे पूर्व विधायक शुखदेव पांसे बैठे हुए थे। इस फोटो के साथ भाजपा के एक पदाधिकारी ने छेड़छाड़ कर उसे फेस बुक पर डाल दिया और अचानक सियासत गर्म हो गयी। कांग्रेस नेत्री डॉ शीलू चिमुरकर पन्द्राम का कहना है कि एक महिला कार्यकर्ता और पूर्व विधायक की गरिमा के साथ भाजपा पदाधिकारी की यह हरकत महिला विरोधी और घटिया मानसिकता का परिचय है। पुलिस अधीक्षक ने कांग्रेस जनों को इस मामले में त्वरित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है।

कुछ भी हो चुनावी गर्मी में जिले की सियासत का पारा भी गर्म हो गया है। अभी तक जहां भाजपाई बीजेपी की महिला नेत्री रेखा शिवहरे के अपमान का ढिंढोरा पीट रही थी वहीं भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा की गई इस शर्मनाक हरकत ने खुद भाजपा का ही चेहरा बेनकाब कर दिया है।