Loading...
अभी-अभी:

विजयपुरः ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 1 की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

image

Dec 19, 2019

हेमकुमार तिवारी - विजयपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 1 की मौके पर ही मौत हो गई, और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को विजयपुर पुलिस की मदद से विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया भर्ती कराया गया। मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के शाला गौहटा के बीच रास्ते का है।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि ये लोग रामपुर गांव के पास मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर वापस घर लौटकर आ रहे थे, तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे मृतक जगदीश कुशवाह पुत्र करण कुशवाह उम्र 52 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुये। खबर मिलते ही पुलिस तुंरत घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। घायलों के नाम हैं, होरीलाल पुत्र जगनु कुशवाह उम्र 62, मुनीराम पुत्र श्यामू कुशवाह उम्र 47, रामसिंह पुत्र मूलो कुशवाह उम्र-55 और रामसिंह पुत्र सुकूआ कुशवाह उम्र 47। इन चारों घायलों का विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है। जिसमें से दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण विजयपुर से ग्वालियर के लिए रैफर किया गया।